पड़ी है राशि, भूमि बिना निर्माण कार्य बाधित

Published at :22 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ी है राशि, भूमि बिना निर्माण कार्य बाधित

फोटो नंबर- 16 व 17 बैठक में बीडीओ, सीओ व अन्य पुपरी : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की विशेष बैठक प्रमुख शांति देवी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण, चहारदीवारी, सौंदर्यीकरण, बैंक ऋण, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्र व पिछड़ा अनुदान समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 16 व 17 बैठक में बीडीओ, सीओ व अन्य पुपरी : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की विशेष बैठक प्रमुख शांति देवी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण, चहारदीवारी, सौंदर्यीकरण, बैंक ऋण, इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्र व पिछड़ा अनुदान समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. वर्ष 2015-16 के तहत पिछड़ा अनुदान के तहत चयनित योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. मनरेगा पीओ ने श्रम बजट की बाबत जानकारी दी. बताया कि मैपिंग पंजी की जांच पंचायत प्रतिनिधियों के करने के बाद हीं अनुमोदित किया जाना है. प्रखंड कार्यालय भवन, सुलभ शौचालय, भिट्ठा धरमपुर पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सीओ से भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया. उक्त कार्यों के लिए राशि पड़ी हुई है. इलाहाबाद बैंक की पुपरी शाखा के प्रतिनिधि ने गव्य विकास के तहत दी जानेवाली ऋण की जानकारी दी. इसके तहत सक्षम लोगों को ऋण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित कराया गया. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, सीओ ओमप्रकाश, बीएओ शंभु पासवान, बीइओ शशि भूषण तिवारी, एमओ सहिंद्र कुमार सिंह, कनीय अभियंता महेंद्र पासवान, शाखा प्रबंधक आरके सिंह व उप प्रमुख निकहत प्रवीण समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन