गांवों में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Published at :22 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
गांवों में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

सीतामढ़ी : भाजपा डुमरा ग्रामीण मंडल की बैठक मंगलवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिंटू के आवास पर उपाध्यक्ष अवधेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्रामीण मंडल में 50 हजार सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया. पंचायत अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक सुनील कुमार पिंटू ने कहा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : भाजपा डुमरा ग्रामीण मंडल की बैठक मंगलवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिंटू के आवास पर उपाध्यक्ष अवधेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्रामीण मंडल में 50 हजार सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया. पंचायत अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार में 185 + का लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता को प्रत्येक गांव के घर घर जाकर सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करना चाहिए. पूर्व प्रमुख दिनकर पंडित ने सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया. बैठक में सदस्यता के लिए सभी 28 पंचायतों में सदस्यता प्रभारी बनाया गया. मौके पर त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, हरि किशोर साह, महेंद्र भगत, लालबाबू साह, हजारी प्रसाद, संजीव सिंह, विश्वनाथ सिंह, डॉ उमेश सिंह, सुनील कुमार ब्याहुत, मुन्नी खातून, अताबुल अंसारी, प्रो नवल शर्मा, यदुवीर नारायण सिंह, जानकी पासवान, डुमरा प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह, प्रेमचंद्र साह, अरविंद कुमार सिंह, श्याम बाबू साह, सुरेंद्र प्रसाद, अरविंद गिरी, रामानंद राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन