गणतंत्र दिवस की तैयारी पर विचार-विमर्श

बेलसंड : गणतंत्र दिवस की तैयारी को ले एसडीओ मो युनूस अंसारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को बैठक कर विचार-विमर्श किया. अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे तो प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 9:15 बजे झंडोत्तोलन का निर्णय लिया गया. नगर पंचायत में 9:25 बजे, पीएचसी में 9:30 बजे, बाल विकास परियोजना […]
बेलसंड : गणतंत्र दिवस की तैयारी को ले एसडीओ मो युनूस अंसारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को बैठक कर विचार-विमर्श किया. अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे तो प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 9:15 बजे झंडोत्तोलन का निर्णय लिया गया. नगर पंचायत में 9:25 बजे, पीएचसी में 9:30 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9:55 बजे, थाना परिसर में 10:05 बजे, स्टेट बैंक में 10:25 बजे झंडोत्तोलन होगा. बीआरसी विनोद कुमार को राष्ट्रीय गान की व्यवस्था करने व इसकी तैयारी की जानकारी 24 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय में देने को कहा गया. परेड की सलामी की व्यवस्था का दायित्व थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद को तो साफ-सफाई का जिम्मा नपं सभापति नथूनी आलम को दिया गया. मौके पर बीडीओ राजा राम पासवान, परसौनी बीडीओ अनवार अहमद, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, पीएचसी प्रभारी केके सिंह, निबंधक सुनील पासवान, पर्यवेक्षिका प्रतिभा लता व मो अतहर आलम समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










