स्वामी विवेकानंद केे जीवन दर्शन से ले प्रेरणा

Published at :19 Jan 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद केे जीवन दर्शन से ले प्रेरणा

फोटो-43 दीप प्रज्वलित करते एसडीओ व अन्य — युवा दिवस सप्ताह पर राष्ट्रीय जागरण दिवस कार्यक्रमसीतामढ़ी . नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को राष्ट्रीय जागरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राम सकल सिंह सायंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो बच्चा मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में […]

विज्ञापन

फोटो-43 दीप प्रज्वलित करते एसडीओ व अन्य — युवा दिवस सप्ताह पर राष्ट्रीय जागरण दिवस कार्यक्रमसीतामढ़ी . नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा दिवस सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को राष्ट्रीय जागरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राम सकल सिंह सायंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो बच्चा मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर एसडीओ संजीव कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अवनींद्र कुमार सिंह तथा नेहरू युवा केंद्र सलाहकार समिति के सदस्य मो अफाक खान शामिल थे. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अध्यक्ष प्रो बच्चा मिश्रा, सदर एसडीओ, प्रो अवनींद्र एवं अफाक खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. सदर एसडीओ ने अपने संबोधन में युवाओं को स्वामी जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा प्राप्त कर अपने चरित्र तथा शारीरिक और मानसिक रूप से अपने को उनके बताये मार्गों पर चलने की सलाह दी. बच्चा मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास, साक्षरता, स्वरोजगार, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, दहेज नशा उन्मूलन विषय चर्चा कर युवाओं को जागरूक किया. कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से प्रतिस्पर्धा में चयनित युवाओं ने भी अपना-अपना उद्गार भाषित किया तथा पुरस्कार ग्रहण किया. लेखापाल हर्ष नाथ झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्य गौरी शंकर कुमार, गोविंद कुमार, सुनील ठाकुर, विवेक कुमार झा, सुशील कुमार, आलोक रंजन झा, राजेश कुमार झा, कुणाल कुमार, उमाशंकर ठाकुर, रानू कर्ण, काजल कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन