छात्र समागम ने किया धरना-प्रदर्शन

फोटो-42 धरना प्रदर्शन करते छात्र सीतामढ़ी : छात्र समागम की ओर से सोमवार को स्थानीय गोयनका कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया गया. विश्वविद्यालय के महासचिव मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में छात्र स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा रद्द करने का विरोध कर रहे थे. छात्रों का आरोप है कि जिले के अन्य कॉलेज द्वारा परीक्षा ली गयी, […]
फोटो-42 धरना प्रदर्शन करते छात्र सीतामढ़ी : छात्र समागम की ओर से सोमवार को स्थानीय गोयनका कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया गया. विश्वविद्यालय के महासचिव मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में छात्र स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा रद्द करने का विरोध कर रहे थे. छात्रों का आरोप है कि जिले के अन्य कॉलेज द्वारा परीक्षा ली गयी, किंतु गोयनका कॉलेज ने मनमाना ढंग से परीक्षा रद्द कर दिया गया और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. छात्रों ने कुलपति से आग्रह किया है कि छात्रों के भविष्य से खेलने वालों को पद से हटाया जाये और सोच समझ कर निर्णय लिया जाये. धरना-प्रदर्शन में जिला कॉलेज प्रभारी मधुरेंद्र सिंह चौहान, महासचिव विकास मिश्रा, सचिव राहुल यादव, अमित सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मनीष यादव, संतोष कुमार, राजन सिंह, सुजीत कुमार झा, बाबुल झा, राजन पासवान, रवि पासवान समेत दर्जनों छात्र शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










