रंगदारी मांगने से आजाद हिंद फौज का इनकार

Published at :19 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने से आजाद हिंद फौज का इनकार

— रून्नीसैदपुर के दो व्यवसायी से मांगी गयी थी रंगदारीसंवाददातासीतामढ़ी . जिले के रून्नीसैदपुर थाना अंतर्गत बुलंदपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद यादव व चक हुसैना निवासी नवल किशोर कुंवर से रंगदारी मांग जाने से आजाद हिंद फौज ने इनकार किया है. आपराधिक संगठन आजाद हिंद फौज के प्रवक्ता आरके सिंह ने प्रभात खबर को फोन कर […]

विज्ञापन

— रून्नीसैदपुर के दो व्यवसायी से मांगी गयी थी रंगदारीसंवाददातासीतामढ़ी . जिले के रून्नीसैदपुर थाना अंतर्गत बुलंदपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद यादव व चक हुसैना निवासी नवल किशोर कुंवर से रंगदारी मांग जाने से आजाद हिंद फौज ने इनकार किया है. आपराधिक संगठन आजाद हिंद फौज के प्रवक्ता आरके सिंह ने प्रभात खबर को फोन कर बताया कि दोनों में किसी व्यक्ति से फौज ने रंगदारी नहीं मांगी है. फौज का काम लेवी वसूलना नहीं है. आज तक फौज ने रंगदारी की मांग नहीं की है. अगर उसके नाम पर कोई रंगदारी की मांग करता है, तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार रहे. फौज का गठन माओवादी गतिविधि की रोकथाम के लिए किया गया है. आम जनता को सताना फौज की फितरत नहीं है. प्रवक्ता आरके सिंह ने यह भी कहा कि बेलसंड के मुखिया पति गुड्डू साह की हत्या करने वाले हत्यारे शंभु झा उर्फ लंगड़ा व कबीर आलम अब भी पुलिस की चंगुल से दूर है. दोनों हत्यारों को फौज अपना दुश्मन मानती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन