कार से 200 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भुतही थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शनिवार को एनएच 77 के पास कार (बीआर 0 डीजे 6339) से 200 बोतल नेपाली अंग्रेजी व सौंफी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शनिवार को एनएच 77 के पास कार (बीआर 0 डीजे 6339) से 200 बोतल नेपाली अंग्रेजी व सौंफी शराब बरामद की है. साथ ही कार में सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के मेहसौल वार्ड नंबर 38 निवासी अशोक राम के पुत्र रौशन राम के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि तलाशी के दौरान कार से 750 एमएल का 140 बोतल नेपाली अंग्रेजी तथा 300 एमएल का 60 बोतल नेपाली देसी सौंफी शराब बरामद की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन