नगर के संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

Updated at : 07 Sep 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
नगर के संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

उपद्रवियों पर शिकंजा करने की शुरू हुई कवायद ड्रोन के फुटेज में छतों पर दिखे ईंट व पत्थर शाम तक छतों और आसपास से ईंट-पत्थर हटाने की हिदायत 35 व्यक्तियों को चिह्नित कर भरवाया गया बंध-पत्र सीतामढ़ी : आगामी पर्व-त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिले में शांति व सौहार्द भंग […]

विज्ञापन

उपद्रवियों पर शिकंजा करने की शुरू हुई कवायद

ड्रोन के फुटेज में छतों पर दिखे ईंट व पत्थर
शाम तक छतों और आसपास से ईंट-पत्थर हटाने की हिदायत
35 व्यक्तियों को चिह्नित कर भरवाया गया बंध-पत्र
सीतामढ़ी : आगामी पर्व-त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिले में शांति व सौहार्द भंग करने की कोशिश करनेवाले उपद्रवियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है.
शुक्रवार को डीएम डॉ अभिलाषा कुमारी शर्मा के निर्देश पर सदर एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने नगर के सटे गौशाला चौक, मुरलियाचक, मधुबन आदि इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की. प्रशासनिक कवायद को लेकर मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा. इसमें कई घरों के छतों पर पत्थर व ईंट रखा मिला, जिसको लेकर एसडीओ ने वैसे गृहस्वामियों को स्पष्ट तौर पर हिदायत दी गयी कि वह आज शाम तक सभी लोग घरों के आसपास व छतों से ईंट व पत्थर हटा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इस मामले में इन सभी मोहल्लों के 35 व्यक्तियों को चिह्नित कर इनसे एक-एक लाख का बंध-पत्र भरवाया गया. इसमें मुरलियाचक के 20 तथा मधुबन के 15 व्यक्ति शामिल हैं. बंध-पत्र भरे जाने के बाद इन लोगों को कानूनी तौर पर बांध दिया गया है. नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना बताते हैं कि अगर उक्त लोग किसी उपद्रव में शामिल पाये जायेंगे तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा बीडीओ मुकेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, पुनौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे.
दूसरे दिन भी आधी रात को निकलीं डीएम
डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा शुक्रवार की रात भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर शहर तथा आसपास के संवेदनशील जगहों का जायजा लिया. इसमें डीडीसी प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, विभागीय जांच अधिकारी अवधेश राम समेत अन्य लोग मौजूद थे. डीएम ने देर रात बिना किसी वजह के नगर में भ्रमण करनेवाले व्यक्तियों की खबर भी ली. इन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं विभिन्न चौक-चौराहों और सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की. मालूम हो कि डीएम ने गुरुवार को भी नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन