भिट्ठा में शराब के नशे में हंगामा करते 13 लोग गिरफ्तार

Updated at : 17 Nov 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
भिट्ठा में शराब के नशे में हंगामा करते 13 लोग गिरफ्तार

भिट्ठा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात भिट्ठामोड़ मुख्य चौक के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात भिट्ठामोड़ मुख्य चौक के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के सिमियाही वार्ड संख्या छह निवासी स्व मुनेश्वर साह के पुत्र वृजमोहन साह, श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या चार निवासी खेहरू महतो के पुत्र शत्रुघ्न महतो, नवाही वार्ड संख्या पांच निवासी बजरंगी ठाकुर के पुत्र भोगेंद्र शर्मा जबकि शेष लोगों की पहचान छपरा (सारण) जिले के तरैया थानांतर्गत बगही छपरा वार्ड संख्या पांच निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र राकेश कुमार यादव, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थानांतर्गत पंचभिखा वार्ड संख्या नौ निवासी मुसाफिर सहनी के पुत्र दिलीप सहनी, गोपालगंज जिले के भोरे थानांतर्गत सिरसिया वार्ड संख्या आठ निवासी विंध्याचल राम के पुत्र संजीव कुमार, सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थानांतर्गत बसबरिया वार्ड संख्या 24 निवासी सोगारथ सहनी के पुत्र संजीत कुमार, रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर वार्ड संख्या नौ निवासी स्व रामजिनीस राय के पुत्र जयराम राय, बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी वार्ड संख्या छह निवासी स्व परमेश्वर साह के पुत्र धीरज कुमार व अनिल कुमार साह के पुत्र आकाश कुमार, सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली वार्ड संख्या नौ निवासी मनोज साह के पुत्र धीरेंद्र कुमार, कोआड़ी वार्ड संख्या सात निवासी रामस्नेही मुखिया के पुत्र मिंटू कुमार व सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या नौ निवासी उपेंद्र गोसाईं के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार व प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार के संयुक नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन