सीतामढ़ी : पुलिस हिरासत में दो अपराधियों की मौत, थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित
Updated at : 07 Mar 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : बाइक लूट के दौरान औराई के जीवाजोर निवासी राकेश की हत्या करने में गिरफ्तार दो बदमाशों की मौत बुधवार को पुलिस हिरासत में हो गयी. दोनों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाने के रमडीहा निवासी मो गुफरान आलम व मो तस्लीम के रूप में की गयी. पुलिस हिरासत में मौत होने […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : बाइक लूट के दौरान औराई के जीवाजोर निवासी राकेश की हत्या करने में गिरफ्तार दो बदमाशों की मौत बुधवार को पुलिस हिरासत में हो गयी. दोनों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाने के रमडीहा निवासी मो गुफरान आलम व मो तस्लीम के रूप में की गयी.
पुलिस हिरासत में मौत होने पर जोनल आइजी नैयर हसनैन खान ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. उनके निर्देश पर एसपी डी अमरकेश ने डुमरा थानाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, आइजी के निर्देश पर डीआइजी रवींद्र कुमार ने देर रात सीतामढ़ी पहुंच कर मामले की जांच की. आइजी ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मापदंड के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
इधर, डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड में शामिल तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम से शव का पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया है. हालांकि, पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ भी खुलासा करने से परहेज कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




