कई की पिटाई, एक हिरासत में

सीतामढ़ी : असामाजिक तत्वों पर नकेल को बुधवार की रात सीतामढ़ी शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. एएसपी ऑपरेशन संदीप कुमार नीरज के नेतृत्व में क्यूआरटी जवानों ने पूरे रात शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चला कर जहां असामाजिक तत्वों की क्लास ली, वहीं कइयों की पिटाई की. इस दौरान […]
सीतामढ़ी : असामाजिक तत्वों पर नकेल को बुधवार की रात सीतामढ़ी शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. एएसपी ऑपरेशन संदीप कुमार नीरज के नेतृत्व में क्यूआरटी जवानों ने पूरे रात शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चला कर जहां असामाजिक तत्वों की क्लास ली, वहीं कइयों की पिटाई की. इस दौरान कई लहेरियाकट बाइकर्स की भी पिटाई की गयी. अभियान के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया गया. अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा. एएसपी के नेतृत्व में जवानों ने जानकी स्थान, रीगा रोड, थाना रोड, गांधी चौक, किरण चौक, अस्पताल रोड, कोट बाजार, सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, मेहसौल चौक, राजोपट्टी, बाइपास व डुमरा रोड के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










