सोशल मीडिया पर लगी रोक हटी

सीतामढ़ी : इलाके में फैलते अफवाह पर नकेल के लिए प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध बुधवार की रात एक बजे हटा लिया गया गया. गुरुवार को इलाके में इंटरनेट सेवाएं पूर्व की तरह काम करने लगी. बताते चले की नवरात्र व मुहर्रम के चलते उत्पन्न विवाद के बाद इलाके में अफवाहों ने […]
सीतामढ़ी : इलाके में फैलते अफवाह पर नकेल के लिए प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध बुधवार की रात एक बजे हटा लिया गया गया. गुरुवार को इलाके में इंटरनेट सेवाएं पूर्व की तरह काम करने लगी. बताते चले की नवरात्र व मुहर्रम के चलते उत्पन्न विवाद के बाद इलाके में अफवाहों ने रफ्तार पकड़ी थी.
इसमें व्हाट्सएप्प की भूमिका सर्वाधिक रहीं. लिहाजा प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रविवार की रात नौ बजे सोशल मीडिया पर रोक लगा दी थी. इसके तहत मोबाइल डाटा सेवा पर रोक लगा दिया गया था. मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे मोबाइल डाटा सेवा को चालू किया गया. लेकिन बैरगनिया में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में एक बार फिर अफवाहों ने रफ्तार पकड़ी. लिहाजा मंगलवार को एक बजे दिन से एक बार फिर मोबाइल डाटा सेवा पर रोक लगा दिया गया. यह रोक बुधवार की रात एक बजे तक लगी रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










