बिहार का देवघर के नाम से प्रसिद्ध यहां का अशोकधाम, Shravani Mela के उद्घाटन से पहले का देखिए ये तस्वीर

Shravani Mela 2022: अशोक धाम मंदिर में श्रावणी मेला का उद्घाटन विधिवत भगवान शंकर का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जाएगा.
श्रावणी मेला (Shravani Mela 2022) का बुधवार को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उद्घाटन करेंगे.

बिहार के लखीसराय में स्थित अशोक धाम मंदिर में श्रावणी मेला का उद्घाटन विधिवत भगवान शंकर का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जाएगा.

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार श्रावणी मेले का शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम गुरुवार को लगभग 8:30 बजे करेंगे.

श्रावणी मेला को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में कांवरियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रशासनिक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है.

मंदिर परिसर को साफ-सफाई एवं आकर्षक तरीके से सजाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










