शेखपुरा : शराब की डिलीवरी करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार, उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार दो युवक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब की होम डिलीवरी कर रहे दो युवकों को धर दबोचा. उनके पास से 5 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

घात लगा कर उत्पाद विभाग की एक टीम ने अरियरी थाना क्षेत्र के तोड़लबीघा गांव के त्रिमुहानी मोड़ के समीप बाइक पर सवार विदेशी शराब के होम डिलीवरी करने वाले युवकों को धर दबोचा. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए दोनों डिलीवरी बॉय सीमावर्ती नवादा जिला अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र के जसत गांव के रहने वाले बताए गए है. पकड़े गए दोनों युवकों में जसत गांव निवासी योगी यादव के पुत्र रूपेश कुमार तथा विशो यादव के पुत्र निलेश कुमार बताया गया है.

विज्ञापन

पांच बोतल विदेशी शराब की गयी बरामद

छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के दारोगा अजय कुमार तथा एएसआई शंभू नाथ पांडेय ने की. इस बाबत उत्पाद थानाध्यक्ष उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों डिलीवरी बॉय के पास से 5 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसमें प्रत्येक बोतल में 750 एमएल की मात्रा में शराब भरा था.

प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों युवक काफी दिनों से नवादा से बाइक पर सवार होकर इस जिले के गांव में विदेशी शराब का होम डिलीवरी करने आया करता था. इस बात की गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद पुलिस ने जाल बिछा कर दोनों युवकों को रंगेहाथ धर दबोचा. पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन