शेखपुरा : नाबालिग के साथ छह महीने तक यौनशोषण करनेवाला आरोपित ग्रामीण चिकित्सक गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देते एएसपी.
एक ग्रामीण चिकित्सक को नाबालिग के साथ छह महीने तक यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है और आगे की जांच जारी है.
Sexual Exploitation : पुलिस में शिकायत प्राप्त होने के साथ ही यौन शोषण के मामले में ग्रामीण चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीण चिकित्सक जिले के चेवाडा़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इस संबंध में डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक नाबालिग के साथ पिछले छह महीने से एक के बाद दूसरा प्रलोभन और धमकी देते हुए उसके साथ लगातार यौन संबंध बना रहा था. साथ ही ग्रामीण चिकित्सक ने नवालिग का आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था.
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
चेवाडा़ थानाध्यक्ष और महिला थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में आरोपी के मोबाइल और उसके अन्य आपराधिक चरित्र के बारे में अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया है. आरोपी और पीड़ित दोनों की चिकित्सीय जांच की गयी है.
डरें नहीं, पुलिस के पास करें शिकायत : थानाध्यक्ष
खासकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के निर्देशों के आलोक में पुलिस द्वारा विशेष पुलिस दीदी दस्ता का गठन किया गया है. इसलिए इस संबंध में सभी पीड़ितों को आगे आकर पुलिस के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए. पुलिस उनके नाम और पता को गोपनीय रखते हुए बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए