शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के देवपुरी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से लाखों की चोरी, 35 हजार नकद भी ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

देवपुरी गांव में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देता दुकानदार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी हुई है। चोरों ने 2.50 लाख रुपये के सामान और 35 हजार रुपये नकद पार कर दिए। दुकान के ताले तोड़कर की गई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

अरियरी प्रखंड क्षेत्र के देवपुरी गांव स्थित मेन रोड पर जय माता दी इलेक्ट्रॉनिक टीवी एंड मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान के ताले तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये के सामान और 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. चोरी की जानकारी सोमवार सुबह करीब 8 बजे दुकानदार संदीप कुमार के दुकान पहुंचने पर हुई. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयर है.

विज्ञापन

साेमवार की सुबह दुकानदार को हुई जानकारी

सहनौरा गांव निवासी दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि बाहर लगे दो बड़े तालों को कटर से काटा गया था, जबकि शटर में लगे दो अन्य ताले खुले हुए थे. दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि टीवी के डिस्प्ले, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए कई मोबाइल समेत अन्य सामान गायब हैं. काउंटर में रखा 35 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए. सामान का पूरा आकलन होने के बाद नुकसान बढ़ने की आशंका है.

सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिक्स साथ ले गये चोर

दुकानदार के मुताबिक, चोर दुकान में लगे CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिटाने की आशंका है. उन्होंने कहा कि दुकान की चाबी उनके पास ही रहती है, ऐसे में शटर के ताले खोलकर चोरी किया जाना कई सवाल खड़े करता है. संदीप कुमार ने बताया कि 7 मार्च 2025 को सड़क हादसे में उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और वह करीब दो महीने तक पटना में कोमा में रहे थे.

देवपुरी गांव में चोरी की घटना | Prabhat Khabar Network
चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन