शेखपुरा में एकसाथ अरेस्ट हुए दो सगे भाई, 13 साल पहले महिला ने की थी शिकायत

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में सहोदर भाई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा जिले में पुलिस ने फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों को 2013 में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट के गैरजमानती वारंट के बाद पकड़ा गया है.

विज्ञापन

Shiekhpura News : शेखपुरा जिले के अरियरी थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद गांव में छापामारी कर लंबे अरसे से फरार दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार फरार आरोपियों में सिया राम मांझी के पुत्र कारू मांझी तथा राजाराम मांझी हैं. छापामारी का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष प्रविंद चंद दिवाकर ने किया.

विज्ञापन

इस बाबत उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में हुसैनाबाद की एक महिला ने दोनों सहोदर भाइयों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में दोनों भाई लंबे अरसे से फरार चल रहे थे. दोनों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा न होने पर स्थानीय सिविल कोर्ट ने दोनों भाइयों के विरुद्ध पिछले दिनों गैर जमानतीय वारंट जारी किया था.

कोर्ट के निर्देशों के आलोक में स्थानीय थाना की पुलिस टीम ने हुसैनाबाद गांव में छापामारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों फरार भाई को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन