मां-बाप की फटकार से नाराज होकर घर से भागी छात्रा, शेखपुरा से वारिसलीगंज पहुंची, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

9 सितंबर को घर से निकली 14 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मां-बाप की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा को सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए शेखपुरा रेलवे स्टेशन और फिर वारिसलीगंज तक ढूंढा गया.

विज्ञापन

sheikhpura news: मां-बाप की फटकार से नाराज होकर गत 9 सितंबर को घर से निकली 14 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा को कोरमा थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने कोरमा थाना में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस

कोरमा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. घर से निकलने के बाद विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी. इसमें छात्रा अकेले शेखपुरा रेलवे स्टेशन तक जाती हुई दिखाई दी. पुलिस के अनुसार शेखपुरा रेलवे स्टेशन से छात्रा ट्रेन पकड़कर नवादा जिले के वारिसलीगंज बाजार पहुंची थी.

वारिसलीगंज में महिला के पास ठहरी थी छात्रा

पुलिस सब इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पुलिस वारिसलीगंज तक पहुंची. वहां पता चला कि छात्रा एक महिला के पास ठहरी हुई थी. पुलिस की कार्रवाई के बाद उक्त महिला छात्रा को शेखपुरा लाकर छोड़ गयी. इसके बाद पुलिस ने छात्रा को अपने कब्जे में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया. कोर्ट के समक्ष छात्रा का बयान कलमबद्ध कराया गया.

कोर्ट के बाद माता-पिता को सौंपा

न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद छात्रा को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया. पुलिस की कार्रवाई से छात्रा की सकुशल बरामदगी हो सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन