शेखपुरा DEO कार्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, जानिए किस-किस स्कूल के बच्चों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध, वाद-विवाद और कविता प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

हिंदी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय निबंध, वाद-विवाद एवं कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज की. यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा कार्यालय में संपन्न हुई.

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, कार्यालय के दिनेश कुमार एवं सूरज कुमार राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक गोपाल, केसरवानी इत्यादि मौजूद थे.

इस मौके पर हिंदी की महत्ता के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया कि देश के अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग भाषाएं बोली जाती है. परंतु हिंदी हमारी राजभाषा है, जो पूरे देश को एक भाषा में एक दूसरे को जोड़ने का काम करती है. हमें अधिक से अधिक अपना काम काज हिंदी भाषा में करना चाहिए . इस अवसर पर प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बभनबीघा की कल्पना कुमारी और उच्च विद्यालय मेंहुस की जूसी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा की खुशी शर्मा एवं उच्च विद्यालय मेंहूंस की सुप्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. कविता वाचन में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा गोलू कुमार प्रथम स्थान एवं उच्च विद्यालय मेंहूंस अभिज्ञना कुमारी को मिला.

सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन आचार्य गोपाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सूरज कुमार ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन