शेखपुरा की श्वेता अमृत ने छठी बिहार स्टेट गतका चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, जिले में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

मेडल के साथ शेखपुरा की खिलाड़ी श्वेता अमृत प्रीतम| Prabhat Khabar Network

शेखपुरा की होनहार खिलाड़ी श्वेता अमृत प्रीतम ने छठी बिहार स्टेट गतका चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है. इस जीत से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. श्वेता ने पहले भी 'प्रथम गतका गोल्ड कप' में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था.

विज्ञापन

Sheikhpura News: पटना के राजेंद्र नगर स्थित खेल परिसर में आयोजित छठी बिहार स्टेट गतका चैम्पियनशिप में शेखपुरा की होनहार खिलाड़ी श्वेता अमृत प्रीतम ने अपने शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) हासिल किया है. प्रतियोगिता में राज्यभर के जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्ग के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. श्वेता की इस स्वर्णिम सफलता से शेखपुरा के खेल प्रेमियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों में अपार हर्ष का माहौल है. खेल प्रेमियों ने श्वेता की असाधारण खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया.

प्रथम गतका गोल्ड कप में भी लहरा चुकी हैं परचम

यह पहला मौका नहीं है जब श्वेता ने जिले को गौरवान्वित किया है. इससे पूर्व 14 जून को पटना के खेल भवन में आयोजित 'प्रथम गतका गोल्ड कप बिहार स्टेट चैम्पियनशिप' में भी श्वेता अमृत प्रीतम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल जीता था. उस प्रतियोगिता में शेखपुरा के अन्य खिलाड़ियों में रिशु कुमार और अभिषेक कुमार ने सिल्वर मेडल (रजत पदक) तथा रौशन कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतकर जिले का मान बढ़ाया था.

क्या है पारंपरिक खेल गतका (Gatka)

गटका मुख्य रूप से सिखों की एक प्राचीन एवं पारंपरिक युद्ध कला (सिख मार्शल आर्ट) है. ऐतिहासिक रूप से सिख समुदाय द्वारा धार्मिक उत्सवों और पर्वों पर इस कला के माध्यम से शस्त्र संचालन का प्रदर्शन किया जाता रहा है. वर्तमान समय में इस पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट 'गतका' को खेल के रूप में अधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी गई है और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर इसकी नियमित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.

Also Read: शेखपुरा में एबीवीपी कार्यकर्ता ने किया रक्तदान, समय पर खून मिलने से महिला का ऑपरेशन सफल


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन