शेखपुरा में एबीवीपी कार्यकर्ता ने किया रक्तदान, समय पर खून मिलने से महिला का ऑपरेशन सफल
सदर अस्पताल मे रक्तदान करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
शेखपुरा सदर अस्पताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपातकालीन रक्तदान किया. समय पर रक्त उपलब्ध होने से एक महिला मरीज का सफल ऑपरेशन हो सका.
Sheikhpura Blood Donation : शेखपुरा सदर अस्पताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपातकालीन रक्तदान किया. शहर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिला मरीज को जटिल ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता थी. रक्त की व्यवस्था नहीं होने पर परिजनों ने मदद की गुहार लगाई.
सूचना मिलते ही एबीवीपी कार्यकर्ता बिना देर किए सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र पहुंचे. इस दौरान बुधौली बाजार निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता सन्नी कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. समय पर रक्त उपलब्ध होने के बाद महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया जा सका.
छात्र नेता आकाश कश्यप का बयान
इस मौके पर एबीवीपी के छात्र नेता आकाश कश्यप ने कहा कि संगठन छात्र हित के साथ समाज और राष्ट्र हित में भी लगातार कार्य करता है.
Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए
जरूरतमंद की सहायता करना और संकट की घड़ी में उसके साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है और युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए.
अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना
एबीवीपी कार्यकर्ताओं के इस मानवीय प्रयास की अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों ने कहा कि युवाओं की ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










