शेखपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन का दूसरा चरण शुरू, सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
shekhpura news

प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी

Sheikhpura News: शेखपुरा में समयबद्ध एसीपी (ACP) के लाभ की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार से आंदोलन का दूसरा चरण शुरू कर दिया है. ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की. कर्मचारी संघ का कहना है कि वित्त विभाग की मंजूरी के बावजूद स्थानीय स्तर पर टालमटोल किया जा रहा है, जिसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन

Sheikhpura News(रंजीत कुमार):अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में शेखपुरा जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार से आंदोलन का दूसरा चरण शुरू कर दिया है. पहले चरण के तहत काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने के बाद, अब कर्मियों ने कार्य अवधि (ड्यूटी आवर्स) समाप्त होने के उपरांत सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. संघ ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

वित्त विभाग की मंजूरी के बाद भी नहीं मिल रहा लाभ

बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने आंदोलन की वजह बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को मिलने वाले समयबद्ध एसीपी (Assured Career Progression) का लाभ देने में स्थानीय स्तर पर लंबे समय से आनाकानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को मिलने वाले इस वित्तीय लाभ को लेकर सरकार के वित्त विभाग द्वारा पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है. इसके बावजूद शेखपुरा में इसका लाभ न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

जिला मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले महीने सभी स्वास्थ्य कर्मचारी संघों ने एक संयुक्त बैठक कर सिविल सर्जन को कर्मचारियों की इन लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह पत्र सौंपा था. साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की लिखित चेतावनी भी दी गई थी. अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण कर्मचारियों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है. कर्मचारियों ने दो टूक कहा है कि जब तक मांगों की शत-प्रतिशत पूर्ति नहीं हो जाती, तब तक उनका यह चरणबद्ध आंदोलन थमेगा नहीं.

Also Read: समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता बनीं शेखपुरा की प्रभारी मंत्री, नेताओं ने दी बधाई

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन