Sheikhpura News: भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता : मंत्री नीतीश मिश्रा

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री नीतीश मिश्रा
Sheikhpura News: शेखपुरा में भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान में शामिल हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निकाय क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने नगर निकायों के विकास और पारदर्शी व्यवस्था को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.
Sheikhpura News (सत्येन्द्र कुमार की रिपोर्ट): बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर नगर निकाय क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसके साथ ही नगर निकायों से जुड़े लंबित प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने की दिशा में सरकार काम कर रही है. मंत्री शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
जलजमाव और सैटेलाइट सिटी योजना पर भी सरकार का फोकस
मंत्री ने कहा कि अत्यधिक बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए भी सरकार लगातार प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट सिटी योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य बिहार के 264 नगर निकायों को बेहतर सुविधाओं से लैस करना है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का हो रहा कौशल संवर्धन
नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत मंडल से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का चरित्र उन्नयन और कौशल संवर्धन करना है.
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को संगठन और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है तथा बाद में ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की जाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण मॉडल उसे अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाता है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने वाले भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, नवल किशोर पासवान, संजय सिंह उर्फ कारू सिंह, किशोर कुणाल, मनोज कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, पंकज गुप्ता, मनोज कुमार तूफानी और अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुंगेर विधायक एवं प्रशिक्षण प्रभारी प्रणय कुमार, जिला प्रभारी प्रकाश भगत, प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडेय, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे.
Also Read: शेखपुरा शहर में हर शाम को लगता है जाम, छात्र और मरीज सबसे ज्यादा परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










