Sheikhpura News: बरबीघा में अवैध खनिज ढुलाई पर कार्रवाई, चार ट्रैक्टर चालकों पर प्राथमिकी दर्ज

बरबीघा थाना में जब्त ट्रैक्टर
Sheikura News: बरबीघा में अवैध खनिज ढुलाई के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान में चार ट्रैक्टर चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, जबकि तीन चालक कार्रवाई के दौरान फरार हो गए.
Sheikhpura News: शेखपुरा में अवैध रूप से खनिजों की ढुलाई करने के मामले में चार ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इनमें से एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया, जबकि तीन चालक खान निरीक्षक को चकमा देकर फरार हो गए.
जांच के दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार
जानकारी के अनुसार खान निरीक्षक पूजा प्रकाश द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में मिर्जापुर गांव के पास संचालित पुष्कर धर्म कांटा के नजदीक तीन ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोका गया. सभी ट्रैक्टरों पर पत्थर लदा हुआ था. जांच के दौरान वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रैक्टरों को बरबीघा थाना ले जाया जा रहा था. इसी बीच दो ट्रैक्टर चालकों ने सड़क पर पत्थर पलट दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. वहीं एक ट्रैक्टर को जब्त कर बरबीघा थाना में रखा गया है.
ट्रैक्टर छुड़ाकर भागने का आरोप
दूसरी कार्रवाई बरबीघा नगर क्षेत्र के साकेत मोड़ के पास की गई, जहां पत्थर लदे एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ा गया. थाने ले जाने के दौरान चालक और मालिक ने खनन बल के साथ जोर-जबरदस्ती कर ट्रैक्टर छुड़ा लिया और फरार हो गए. इस दौरान सड़क पर पत्थर भी बिखेर दिए गए. बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालकों और मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Also Read: शेखपुरा में करंट लगने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, सफाई के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










