पटना में छिपकर रह रहा था जानलेवा हमले का आरोपी, गांव लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भूमि विवाद में आठ लोगों पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी बालचंद बिंद आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. सात महीने से फरार चल रहा था आरोपी, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Sheikhpura Police: कुसुंभा थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुसुंभा बेलदरिया गांव निवासी बालचंद बिंद के रूप में हुई है. वह बिलो बिंद का पुत्र बताया गया है.

विज्ञापन

भूमि विवाद में आठ लोगों पर हुआ था हमला

कुसुंभा थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब सात महीने पहले गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रहलाद बिंद समेत दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था. घटना में सभी घायल हुए थे. इनमें कई लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था.

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बालचंद बिंद गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था.

पटना से लौटने के बाद दूसरे के घर में छिपा था

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पटना में छिपकर रह रहा था. हाल में वह अपने गांव लौटा था और गिरफ्तारी के डर से दूसरे व्यक्ति के घर में छिपकर रह रहा था.

गुप्त सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान आरोपी को दूसरे के घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन