ePaper

Video: बिहार में घर के आगे खड़ी नयी कार में शरारती तत्वों ने लगायी आग, तीन दिन पहले ही हुई थी खरीद

Updated at : 10 Feb 2025 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
sheikhpura-news

घर के सामने जल रही कार

Video: शेखपुरा में तीन दिन पहले खरीदी हुई एक कार को घर के सामने ही किसी शरारती तत्व ने आग के हवाले कर दिया. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

बिहार के शेखपुरा में एक युवक ने महज तीन दिन पहले नयी कार खरीदी थी. लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने उसकी कार को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी धू-धू कर जल गयी. कार मालिक को जब इसकी भनक लगी तो अग्निशमन केंद्र को सूचना दी. मौके पर दमकल की गाड़ी जबतक पहुंची कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.

घर के आगे खड़ी नयी कार में लगायी आग

शेखपुरा शहर के जमालपुर मुहल्ले में घर के आगे सड़क पर खड़ी नई कार में शरारती तत्वों ने रात में आग दी.जिससे नई कार धू धू कर जलते हुए राख में तब्दील हो गई. घटना की जानकारी जब कार मालिक को मिली तो उसने अग्निशमन केंद्र को आग पर काबू पाने की सूचना दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन वाहन आग पर काबू पाने का प्रयास किया .लेकिन तबतक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था.

ALSO READ: Photos: बिहार में 50 किलोमीटर तक महाजाम, यूपी बॉर्डर से वाहनों की लगी कतार, लोगों के पसीने छूटे

तीन दिन पहले ही खरीदी थी कार, पुलिस पड़ताल में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के जमालपुर मुहल्ले के शेखर कुमार ने मात्र तीन दिन पहले नई कार खरीदी थी. उसने 12 लाख रुपए में यह कार खरीदी थी. लेकिन तीन दिन बाद ही इस नई कार को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. कार को आग के हवाले किसने किया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस संबंध में थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद शेखपुरा टाउन थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन