ऑपरेशन मुस्कान से लौटी लोगों के चेहरे की खुशी, शेखपुरा पुलिस ने बरामद किये 100 मोबाइल
मोबाइल पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान
शेखपुरा पुलिस 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा रही है. पिछले तीन महीनों में 100 से ज्यादा खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 19.33 लाख रुपये है. पुलिस के इस प्रयास से लोगों का विश्वास बढ़ा है.
Operation Muskaan: ऑपरेशन मुस्कान के तहत शेखपुरा पुलिस लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही है. जिले के अलग-अलग स्थानों से मोबाइल खोने की शिकायत मिलने के बाद तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से पुलिस लगातार खोये मोबाइल बरामद कर रही है. एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों में 100 मोबाइल धारकों के खोये हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस लौटाये जा चुके हैं. बरामद मोबाइल की कीमत करीब 19 लाख 33 हजार रुपये है. पुलिस के इस प्रयास की लोग काफी सराहना कर रहे हैं.
50 मोबाइल धारकों को वापस मिला खोया मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार की दोपहर एसपी कार्यालय में जिले के विभिन्न इलाकों के 50 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल वापस किये गये. एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि इन 50 मोबाइल की कीमत करीब 9.50 लाख रुपये है. मोबाइल वापस पाने वालों में बबलू कुमार, कमलेश कुमार, रौशन कुमार, सत्येंद्र प्रसाद सहित चार दर्जन लोग शामिल हैं.

मोबाइल मिला तो हर चेहरे पर दिखी मुस्कान
पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली के तहत ऑपरेशन मुस्कान की कार्रवाई कारगर साबित हो रही है. आम तौर पर पुलिस से दूरी रखने वाले लोग खोये मोबाइल वापस मिलने के बाद काफी खुश नजर आये. मोबाइल मिलने से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है.

CEIR पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं मोबाइल ब्लॉक
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को ऑनलाइन ब्लॉक कराया जा सकता है. साथ ही, मोबाइल की ट्रैकिंग के लिए शिकायत भी दर्ज की जा सकती है. इसके लिए मोबाइल धारक CEIR पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए