शेखपुरा : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 10 लाभुकों को मिली राशि, राशन और आयुष्मान कार्ड भी बंटे

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते एमएलसी ललन प्रसाद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा में राज्य सरकार के 100 दिनों के सफल कार्यकाल का विशेष समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, आयुष्मान भारत और राशन कार्ड योजनाओं के तहत 100 लाभुकों को सीधा लाभ और अधिकार पत्र प्रदान किए गए.

विज्ञापन

राज्य सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन सफलता पूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय स्थित 'मंथन' सभागार में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी ललन प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 100 लाभुकों को योजना का सीधा लाभ और अधिकार पत्र प्रदान किया गया.

उद्यमी योजना, आयुष्मान व राशन कार्ड के लाभुकों को मिली सहायता

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित 10 लाभुकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्वीकृत प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया.

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के 10 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड तथा 10 सुपात्र परिवारों को नया राशन कार्ड सौंपा गया. इसी प्रकार अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों के बीच भी लाभ पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

इस गरिमामयी अवसर पर जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद, अपर समाहर्ता (एडीएम) लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी सहित जिला स्तर के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

श्यामा सरोवर पार्क में अधिकारियों ने किया पौधारोपण

मुख्य कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी शेखर आनंद, एडीएम लखींद्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार और एसडीओ प्रियंका कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने शहर स्थित प्रसिद्ध श्यामा सरोवर पार्क पहुंचकर पौधरोपण किया.

सभी अधिकारियों ने पार्क परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाकर आम जनता को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का मजबूत संदेश दिया.

'सहयोग शिविर से हो रहा जन-समस्याओं का त्वरित निष्पादन'

पौधरोपण के उपरांत जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि जिले में जनहित के कार्यों को गति दी जा रही है और आम नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए इन दिनों नियमित रूप से 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है. डीएम ने जिले के सभी नागरिकों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने-अपने स्तर पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन