Shekhapura News: डीएम का औचक निरीक्षण, बुनियाद केंद्र में नदारद रहे कर्मियों पर गिरी गाज

Updated:
विज्ञापन

dm औचक निरीक्षण किया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shekhapura News: शेखपुरा जिले में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शहर के मकदुमपुर मोहल्ले स्थित बुनियाद केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Shekhapura News,सत्येंद्र कुमार: शेखपुरा जिले में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए DM शेखर आनंद ने शहर के मकदुमपुर मोहल्ले स्थित बुनियाद केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जहां वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्था से डीएम संतुष्ट दिखे, वहीं बुनियाद केंद्र में ड्यूटी से नदारद कर्मियों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा हैं.

विज्ञापन

बुनियाद केंद्र में लापरवाही पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान बुनियाद केंद्र में कई कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार कर उनसे स्पष्टीकरण (शो-कॉज) पूछने का निर्देश दिया है.

डीएम ने केंद्र की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तब तक सार्थक नहीं है, जब तक वह अंतिम व्यक्ति तक न पहुँचे. उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र में दी जा रही सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें.

वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर जताई संतोष

बुनियाद केंद्र के बाद डीएम ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया, जहां की स्थिति संतोषजनक पाई गई.

निरीक्षण के दौरान:

  • सभी कर्मी अपने कार्यस्थल पर मुस्तैद मिले.
  • परिसर की स्वच्छता और रखरखाव उत्तम पाया गया.
  • कार्यालय की फाइलें सुव्यवस्थित थीं और पंजीकरण पंजी (रजिस्टर) भी अद्यतन (अपडेटेड) मिली.

कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि अपने दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा, जबकि बेहतर कार्य करने वाले केंद्रों और कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा. डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन