Bihar Tourism: अब इस जिले में भी कर सकेंगे रोपवे की सवारी, पहाड़ से खूबसूरत वादियों का दीदार, खूब आएगा मजा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jun 2025 4:58 PM
शेखपुरा रोपवे सांकेतिक फोटो
Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इस बीच खुशखबरी शेखपुरा जिले के लोगों के लिए है, जहां जल्द ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा. पहाड़ की ऊंचाई से लोग खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकेंगे.
Bihar Tourism: बिहार में शेखपुरा जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजगीर के जैसे अब यहां भी लोग रोपवे की सवारी कर सकेंगे. पहाड़ की ऊंचाई से खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकेंगे. दरअसल, बिहार सरकार की ओर से लगातार पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में शेखपुरा जिले से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया गया है. खबर की माने तो, राज्य सरकार ने गिरिहिंडा पहाड़ पर रोपवे निर्माण की मंजूरी दे दी है. रोपवे के बन जाने से बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर तक लोग बेहद आसानी से पहुंच सकेंगे. बता दें कि, शेखपुरा जिले के गिरिहिंडा पहाड़ की एक अलग ही पहचान पूरे राज्य में और जिले के लोगों के बीच है.
रोपवे के साथ पार्क का भी होगा निर्माण
वहीं, रोपवे के निर्माण को लेकर बताया जा रहा है कि, करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से यह तैयार होगा. इतना ही नही, रोपवे के अलावा पार्क भी बनाया जाएगा. अन्य सुविधाओं की बात करें तो, बैठने की व्यवस्था , बच्चों के खेलने की जगह समेत अन्य व्यवस्थाएं होगी. वहीं, इसका उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आकर्षित करना है. इधर, गिरहिंडा पहाड़ की चोटी पर बना शिव मंदिर काफी पुराना है. जिस पर अब जाने के लिए लोग रोपवे का सहारा ले सकेंगे. बता दें कि, सावन के महीने में लाखों शिव भक्तों की भीड़ यहां जुटती है.
मिनटों में पहुंच सकेंगे मंदिर तक
कहा जाता है कि, गिरहिंडा पहाड़ से पूरे शहर की खूबसूरती एक अलग ही तरह से दिखती है. फिलहाल, इस पहाड़ पर चढ़ने के लिए 800 फीट की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती थी. काफी समय भी लग जाता है. लेकिन, रोपवे की सुविधा मिलने से मिनटों में लोग पहाड़ की चोटी पर स्थित बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर की मान्यता है कि, महाभारत काल में भीम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी. जिसके बाद इसी शिवलिंग पर बाद में कामेश्वरी लाल ने पूजा शुरू की, जिससे इसका नाम बाबा कामेश्वरनाथ पड़ा. ऐसे में जल्द ही शेखपुरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.
Also Read: INDIA गठबंधन का सदाकत आश्रम में अहम बैठक 30 जून को, जारी होगा घोषणा पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










