छेड़खानी का विरोध करनेवाले छात्रों पर हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा : शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए मनचलों की सक्रियता ने राह चलना दुश्वार कर दिया है. इसी घटनाक्रम की कड़ी में शनिवार को डीएम उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की. विद्यालय के बाहर हुई इस घटना का कुछ छात्रों ने जब विरोध किया तब मनचले ने घात लगा कर […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए मनचलों की सक्रियता ने राह चलना दुश्वार कर दिया है. इसी घटनाक्रम की कड़ी में शनिवार को डीएम उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की. विद्यालय के बाहर हुई इस घटना का कुछ छात्रों ने जब विरोध किया तब मनचले ने घात लगा कर उन छात्रों पर हमला बोल दिया.
इस घटना में विद्यालय में नवम कक्षा के छात्र रोशन कुमार,सुनील कुमार व सोनू कुमार जख्मी हो गया. जख्मी अवस्था में उक्त छात्रों ने टाउन थाने पहुंच कर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी.पीड़ित छात्रों ने बताया कि शहर के लालबाग मोहल्ले में दो बाइक सवार मनचले चांदनी चौक पर रहने वाले नवम कक्षा की छात्र के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. छात्राओं के विरोध पर जब मनचलों को रोकना चाहा तब पहले तो मनचले युवक वहां से आगे बढ़ गये.
इसके बाद घात लगाये मनचले ने थोड़ी ही दूर पर छात्राओं को बचाने वाले छात्राओं को जम कर धुनाई कर दी. पीड़ित छात्रों ने बताया कि इस घटना की सूचना देने पर मौजूद अधिकारियों ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई कर छात्राओं की सुरक्षा के बजाय उन्हें आवेदन लिख कर देने की नसीहत दे डाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










