आयकर का काम अब लखीसराय में भी
Updated at : 24 Apr 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : आयकर दाताओं के अब आयकर संबंधी सभी कार्य लखीसराय में निबटाये जायेंगे. आयकर विभाग ने बुधवार कावे लखीसराय में नयी शाखा की शुरुआत की. लखीसराय में जमुई और यहां के आयकर दाताओं के सभी कार्य संपन्न किये जा सकेंगे. विवेकानंद को लखीसराय का नया और पहला आयकर अधिकारी बनाया गया है. प्राप्त जानकारी […]
विज्ञापन
शेखपुरा : आयकर दाताओं के अब आयकर संबंधी सभी कार्य लखीसराय में निबटाये जायेंगे. आयकर विभाग ने बुधवार कावे लखीसराय में नयी शाखा की शुरुआत की. लखीसराय में जमुई और यहां के आयकर दाताओं के सभी कार्य संपन्न किये जा सकेंगे. विवेकानंद को लखीसराय का नया और पहला आयकर अधिकारी बनाया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सैयद तारिक अहमद ने विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयकर आयुक्त भागलपुर विजय कुमार,उप आयकर आयुक्त रोहित राज,संतोष कुमार वर्मा के साथ-साथ बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. इस मौके पर उपस्थित करदाताओं तथा आयकर परामर्शियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें अब आयकर संबंधी कार्यो के लिए दूर नहीं जाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




