अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
Updated at : 22 Apr 2015 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड अंतर्गत हुसैनाबाद निवासी प्रदीप राम को बरबीघा थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव की गली में मृत पाया गया. मृत अवस्था में पड़े रहने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरबीघा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया. रामस्वरूप राम का पुत्र 48 वर्षीय प्रदीप राम बरबीघा में […]
विज्ञापन
शेखपुरा : अरियरी प्रखंड अंतर्गत हुसैनाबाद निवासी प्रदीप राम को बरबीघा थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव की गली में मृत पाया गया. मृत अवस्था में पड़े रहने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरबीघा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया. रामस्वरूप राम का पुत्र 48 वर्षीय प्रदीप राम बरबीघा में किसी होटल में मजदूरी करता था एवं उसकी पत्नी दाई का काम करती थी.
वह बरबीघा तैलिक ठाकुरबाड़ी के पास किराये के मकान में रहता था. बहरहाल पुलिस ने बताया कि छानबीन के क्रम में मृतक के शराबी होने कीबात सामने आयी है एवं मरने से पूर्व भी उसने खूब शराब पी थी.बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




