बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ रथ गांवों में हुआ रवाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ जन जागरूकता रथ सोमवार को गांवों की ओर रवाना किया गया. समाहरणालय में डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखा क्षेत्र में रवाना किया. इस अवसर पर इस अभियान से जुड़े कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. रथ के माध्यम से बेटी पढ़ाओ, बेटी […]
विज्ञापन
शेखपुरा : बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ जन जागरूकता रथ सोमवार को गांवों की ओर रवाना किया गया. समाहरणालय में डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखा क्षेत्र में रवाना किया.
इस अवसर पर इस अभियान से जुड़े कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. रथ के माध्यम से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना की जानकारी देने का काम करेगा. इसके साथ ही इन योजना का लाभ लेकर बेटी को परिवार में बोझ समझने के प्रवृत्ति को दूर करने और कम करने के बारे में जागरूक किया जायेगा. इस रथ के माध्यम से आम लोगों को दहेज उन्मूलन, बाल विवाह आदि कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास किया जायेगा.
बताया गया कि बेटी के जन्म पर सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के अलावा उसके नाम पर डाकघर में रुपये जमा करने की योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम इस दौरान किया जायेगा. बेटी को स्कूलों में पढ़ाई के दौरान पुस्तक, पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना आदि के बारे में जानकारी देने का काम भी किया जायेगा. इस जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सभी बेटियों को शिक्षित करना और उसे अपने पैरों पर खड़ा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










