योजना बना रहे बदमाश को दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : जिले में बढ़ते अापराधिक वारदात को लेकर टाउन थाना पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है. कानून के बिछाये जाल में बदमाशों को दबोचना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अपराध की योजना बना रहे शातिर दिमाग को पुलिस ने गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, […]
विज्ञापन
शेखपुरा : जिले में बढ़ते अापराधिक वारदात को लेकर टाउन थाना पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है. कानून के बिछाये जाल में बदमाशों को दबोचना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अपराध की योजना बना रहे शातिर दिमाग को पुलिस ने गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा उसका साथी हथियार लेकर भागने में सफल हो गया.
इस संबंध में एसपी दया शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर क्षेत्र के जमालपुर में छापेमारी की. हथियार के साथ एक स्कूल भवन में दो बदमाशों के छिपे रहने की सूचना मिली थी. गिरफ्तार युवक की पहचान कैलाश चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गयी है.
पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की तलाशी के दौरान दो कारतूस बरामद किये गये. युवक ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसके फरार साथी के पास भी कई कारतूस और एक कट्टा था. पुलिस द्वारा इस संबंध में सदर थाना शेखपुरा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और युवक को जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




