प्रारंभिक कक्षा के लिए बच्चों को पाठ्यपुस्तक की राशि जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा : सरकारी स्कूलों के प्रारंभिक कक्ष के विद्यार्थी को पाठ्यपुस्तक की राशि पहुंचाये बिना मई माह का वेतन शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी को नहीं मिलेगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने पत्र लिखकर सभी को चेतावनी जारी की है. सरकरी सूत्रों के अनुसार राज्य के जिलों से मांग के […]
विज्ञापन
शेखपुरा : सरकारी स्कूलों के प्रारंभिक कक्ष के विद्यार्थी को पाठ्यपुस्तक की राशि पहुंचाये बिना मई माह का वेतन शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी को नहीं मिलेगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने पत्र लिखकर सभी को चेतावनी जारी की है.
सरकरी सूत्रों के अनुसार राज्य के जिलों से मांग के अनुसार सरकार द्वारा पाठ्यपुस्तक के लिए राशि अधिकारियों के बैंक खाते में पहुंचा दिया था. शिक्षा विभाग के अधिकरियों को संबंधित विद्यालय के शिक्षा समिति के बैंक खाता में भेजा जाना था.
इस संबंध में सरकार द्वारा पिछले माह भी निर्देश जारी किया गया था. परंतु समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि अब तक सभी विद्यार्थी के बैंक खाता में पुस्तक खरीदने के लिए राशि नहीं भेजी जा सकी है. इस बार वेतन बंद करते हुए कड़ा दिशा निर्देश जारी किया गया है. एक भी दिन विद्यालय आने वाले स्कूली बच्चों को यह राशि दिए जाने का निर्देश दिया गया है.
जिले के सभी प्रधानाध्यापक को इस आशय का प्रमाण पत्र देने को कहा गया है कि एक भी विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक की राशि से वंचित नही है. जिले भर के प्रधानध्यापक यह प्रमाण पत्र अपने क्षेत्र के बीईओ को देंगे और वे इस प्रमाण पत्र को जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ को देंगे. इस प्रक्रिया के पूर्ण होने तक डीईओ से लेकर डीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, संकुल साधन समन्वयक सहित प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










