शिवहर के स्कूलों में साइबर मंगलवार, छात्रों को साइबर ठगी और फेक न्यूज से बचने की दी जानकारी
साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं व अन्य
शिवहर के स्कूलों में 'साइबर मंगलवार' के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह किया गया. कार्यक्रम में साइबर ठगी, फेक न्यूज और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.
Sheohar News: शिवहर. जिला मुख्यालय स्थित श्री नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पुरनहिया प्रखंड के बसंत जगजीवन राजकीय मध्य विद्यालय में ‘साइबर मंगलवार’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से अवगत कराना और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था.
आपके शहर में
साइबर ठगी और फेक न्यूज से बचने की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फेक न्यूज, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन प्राइवेसी के बारे में जानकारी दी.
छात्रों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए. साथ ही व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी को ऑनलाइन साझा करने से बचने की सलाह दी गयी.
सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और संदिग्ध संदेशों या लिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी. उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया.
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए तैयार करना रहा.
विद्यालयों में सूचना पट्ट और शिकायत पेटी की व्यवस्था
विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट और शिकायत पेटी को भी व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रदर्शन और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.
18 अगस्त के युवा संवाद में जारी हुए थे निर्देश
बताया गया कि 18 अगस्त को आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले के सभी विद्यालयों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए थे.
इन निर्देशों के तहत सभी विद्यालयों में कार्यालय कक्ष के बाहर सूचना पट्ट और शिकायत पेटी लगाने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया था.
महीने में दो मंगलवार होगी साइबर सुरक्षा पर चर्चा
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में महीने के दो मंगलवार को साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम और परिचर्चा आयोजित की जाएगी.
जिले के सभी विद्यालयों में ‘साइबर मंगलवार’ मनाने के निर्देश के साथ इसकी जिला स्तर पर लगातार निगरानी भी की जा रही है.
यह भी पढ़ेें: बेतिया के शहीद पार्क का बदलेगा पूरा लुक, 53 लाख से होगा कायाकल्प, जानें क्या-क्या बदलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए