Sheohar: पिपराही में विद्यार्थी सहयोग शिविर शुरू, 30 दिनों में छात्रों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में शामिल कॉलेज के प्राचार्य एवं अन्य

बिहार सरकार द्वारा 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत शिवहर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. छात्र अब विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे.

विज्ञापन

Sheohar News: पिपराही. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से सात निश्चय-3 के तहत संचालित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्र अपनी शिकायतें विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर कर सकेंगे दर्ज

शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं और सुझावों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के जरिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे. विभाग की ओर से अधिकतम 30 दिनों के भीतर शिकायतों के अंतिम निस्तारण की व्यवस्था की गयी है.

इसके अलावा संस्थानों में कियोस्क के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर के प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी, प्रो. आदित्य नारायण पांडेय एवं प्रो. अनुपम कुमार की उपस्थिति में किया गया.

मौके पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मेधावी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) नीरज कुमार पंजियारा, सिपाही अमन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार, जिला प्रखंड पदाधिकारी माधव पाठक, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर कुंदन कुमार सिंह सहित स्टूडेंट्स एक्टिविटी काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे.

समस्याओं के समाधान से छात्रों का बढ़ेगा भरोसा : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी शैक्षणिक संस्थान की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उनकी समस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान संस्थान की प्राथमिकता होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर छात्रों को अपनी समस्याएं सहज और पारदर्शी तरीके से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा. इससे विद्यार्थियों में विश्वास बढ़ेगा और संस्थान में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण मजबूत होगा.

छात्रों से पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं और सुझावों को उचित माध्यम से दर्ज कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के जरिए छात्रों को शिकायतों के समाधान के लिए सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बेतिया के शहीद पार्क का बदलेगा पूरा लुक, 53 लाख से होगा कायाकल्प, जानें क्या-क्या बदलेगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन