शिवहर एसपी एक्शन मोड में, चोरी और संदिग्ध मौत मामले की जांच खुद संभालने पहुंचे

Updated:
विज्ञापन
SP Shubhank Mishra investigating crime cases in Sheohar

घटना की जानकारी लेते एसपी शुभांक मिश्रा

शिवहर में बढ़ते अपराध को लेकर एसपी शुभांक मिश्रा एक्शन मोड में हैं. उन्होंने चोरी और संदिग्ध मौत मामले की जांच खुद संभालते हुए सभी थानाध्यक्षों को 24 घंटे में रिजल्ट देने का निर्देश दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर शुभांक मिश्रा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में होने वाली किसी भी घटना का 24 घंटे के भीतर रिजल्ट चाहिए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

चोरी मामले की खुद की जांच

एसपी शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कोठियां गांव वार्ड संख्या एक पहुंचे, जहां बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली. साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के टॉप-10 अपराधियों के साथ-साथ चोरी के मामलों में पहले जेल जा चुके अपराधियों की गतिविधियों की भी जांच की जाए.

एसपी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.

संदिग्ध मौत मामले की भी समीक्षा

कोठियां में चोरी की घटना की जांच के बाद एसपी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कनुआनी गांव पहुंचे, जहां एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला था. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है.

एसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से जांच की प्रगति की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी.

वैज्ञानिक तरीके से जांच का निर्देश

एसपी ने अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से जांच करने और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करने का निर्देश दिया.

मौके पर राधेश्याम समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन