शिवहर वेदर: रविवार को पूरे दिन सताएगी चिलचिलाती गर्मी, धूप से बचने की दी सलाह

Updated:
विज्ञापन
Sheohar Weather update 18 may heatwave alert bihar

गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिला

Sheohar Weather: शिवहर में 18 मई को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. तेज धूप और उमस के बीच तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है. डॉक्टरों ने लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar Weather: शिवहर जिले में रविवार को गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग ने 18 मई को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. तेज धूप और उमस के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहेगा.

अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार शिवहर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं रात में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, क्योंकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

लू और डिहाइड्रेशन का खतरा

डॉक्टरों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी से डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन