Sheohar: पंचायत और प्रखंड चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा सक्रिय, जिला से प्रखंड स्तर तक नियुक्तियां

Updated:
विज्ञापन
Sheohar Rashtriya Lok Morcha meeting

बैठक में मौजूद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

शिवहर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने पंचायत और प्रखंड चुनाव को लेकर संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है. जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कई नई नियुक्तियां की गई हैं. पढ़ें पूरी खबर और जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

विज्ञापन

Sheohar News: पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने शिवहर जिले में संगठन विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिला और प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला स्तर पर हुई अहम नियुक्ति

पार्टी की ओर से मो. जुल्फकार को जिला पर्यवेक्षक तथा स्वामी बलेश्वर प्रसाद शर्मा को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. बताया गया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वामी बलेश्वर प्रसाद शर्मा ने विभिन्न प्रखंडों में भी पर्यवेक्षक और निर्वाचन पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है.

यह निर्णय पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई.

प्रखंड स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी

पुरनहिया प्रखंड में सिकंदर सहनी को प्रखंड पर्यवेक्षक और लालबाबू सिंह को निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं डुमरी प्रखंड में अविनाश कुंवर को पर्यवेक्षक तथा संगमेद्र सिंह को निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई.

तरियानी प्रखंड में अवधेश कुमार सिंह को प्रखंड पर्यवेक्षक और श्याम विनय सिंह को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया. शिवहर प्रखंड में लालबाबू सहनी को पर्यवेक्षक तथा दिवाकर कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

इसी तरह पिपराही प्रखंड में निखिल झा को पर्यवेक्षक और राजनारायण महतो को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो के निर्देश पर पूरे बिहार में सांगठनिक चुनाव कराए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है.

उन्होंने कहा कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर सक्रिय संगठन तैयार कर पार्टी आगामी चुनावों में मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेगी.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन