Sheohar News:बागमती नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 18 May 2026 5:11 PM
बागमती नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
Sheohar News:शिवहर के तरियानी प्रखंड में बागमती नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया है.पढे़ं पूरी खबर…
Sheohar News:शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में सोमवार को बागमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना खुरपट्टी पंचायत की है, जहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका.
दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक
मृतक की पहचान फतेहपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजीव कुमार सिंह उर्फ बैजू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि साहिल अपने कुछ साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने पहुंचा था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.
ग्रामीणों ने काफी तलाश की
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया.
प्रशासन ने SDRF टीम को किया अलर्ट
अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है और जल्द ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा. वहीं अंचलाधिकारी कुमार रोहित को भी स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.
गांव में पसरा मातम
स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. साहिल की असमय मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. ग्रामीण भी इस हादसे से काफी दुखी हैं.
शिवहर से मधुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










