शिवहर: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, युवाओं को अभियान से जोड़ने की अपील

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News world-environment-day-tree-plantation-awareness-campaign

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवहर में विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों ने पौधारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया. वक्ताओं ने पर्यावरण बचाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने और युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया. समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने पौधारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए आम लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

पौधारोपण को बताया जीवन की जरूरत

राजलक्ष्मी ग्रुप के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है. पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पानी बचाने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की.

पेड़ लगाना ही नहीं, बचाना भी जरूरी

नगर परिषद के कर संग्राहक पंडित अमरकांत चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि अवैध कटाई के कारण पर्यावरण पर संकट बढ़ रहा है, जिसे जनभागीदारी से ही रोका जा सकता है.

युवाओं को आगे आने की जरूरत

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर नागेंद्र राउत ने युवाओं से पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी और बेहतर जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है. हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए.

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

सेवानिवृत्त गृहरक्षक लाल मोहम्मद खां ने कहा कि पौधारोपण और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है. वहीं, लाल बाबा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जल संरक्षण और वृक्षारोपण कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवन की आवश्यकता बन चुके हैं. सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन