शिवहर : ट्रैक्टर की ठोकर से 40 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News Tariyani tractor accident woman died madhopur chata village

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheohar News: तरियानी अंतर्गत माधोपुर छाता गांव में ट्रैक्टर की ठोकर से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद हिरम्मा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत हिरम्मा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां के माधोपुर छाता गांव (वार्ड नंबर 14) में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी सोनेलाल राय की पत्नी के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही हिरम्मा थाना की पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दल-बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर मोहम्मद होरिल नामक व्यक्ति का था. पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश और मामले की कानूनी छानबीन में जुट गई है.

हादसे के बाद ग्रामीणों में दिखा भारी रोष

इस दर्दनाक हादसे के बाद माधोपुर छाता गांव के लोगों में स्थानीय प्रशासन और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और आरोपी ट्रैक्टर चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन