Sheohar: समोद साह के परिजनों से मिले वन मंत्री, हरसंभव सहायता देने का भरोसा

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News samod-sah-murder-case-minister-visit

लोगों से मिलते मंत्री

Sheohar News: पर्यावरण मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने समोद साह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई. परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. मंत्री ने मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर जिले के चर्चित समोद साह हत्याकांड को लेकर सोमवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद पुरनहिया प्रखंड के बखार चंडिहा गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने दिवंगत समोद साह के पिता उपेंद्र साह से मुलाकात की और परिवार को ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी

मुलाकात के दौरान परिजनों ने मंत्री को बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस पर ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई और इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराधों का मुद्दा उठाया.

व्यवसायियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पहले भी कई व्यवसायियों की हत्या हो चुकी है, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है. लोगों ने अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज करने की मांग की.

मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा मामला

मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह पूरे घटनाक्रम और अपराध की बढ़ती घटनाओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संज्ञान में लाएंगे, ताकि उचित कार्रवाई हो सके.

भाजपा नेताओं और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र पांडेय, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन