शिवहर: बच्चों को सिखाया गया गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया से सतर्क रहने की सलाह

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News pocso-awareness-program-safe-childhood-campaignn

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर के भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पॉक्सो एक्ट और सुरक्षित बचपन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. बच्चों को गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गुरुवार को एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कुशहर स्थित भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में पॉक्सो एक्ट और सुरक्षित बचपन को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था.

सुरक्षित बचपन को लेकर चला जागरूकता अभियान

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के मार्गदर्शन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव ललन कुमार रजक के निर्देशन में आयोजित हुआ. यह अभियान “जागृति स्कीम 2025” के तहत “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” थीम पर चलाया गया.

बच्चों को समझाया गया गुड टच और बैड टच

कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र मोहन कुमार ने बच्चों को “गुड टच” और “बैड टच” के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देने की सलाह दी.

पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

पैनल अधिवक्ता नंदनी कुमारी ने बच्चों और शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट के तहत मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यवहार में किसी भी अचानक बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते उचित कदम उठाना जरूरी है.

शिक्षक और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने की अपील की गई. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद यादव, शिक्षक मुमताज अहमद, कुंज बिहारी पांडे, पीएलवी विपिन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन