शिवहर: मोहनपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, 26 लोगों के अवैध कब्जे से मुक्त हुई सरकारी जमीन

बुलडोजर से अतिक्रमण खाली कराती पुलिस
Sheohar News: पिपराही प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया. 26 लोगों के अवैध कब्जे से मुक्त हुई बिहार सरकार की गैर मजरूआ आम भूमि. SDO ने दी सख्त चेतावनी. पढ़ें पूरी खबर…
Sheohar News: पिपराही प्रखंड के मोहनपुर गांव में प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त करा दिया. बिहार सरकार की गैर मजरूआ आम भूमि पर कुल 26 लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है.
पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण
अंचल अधिकारी (CO) पिपराही के अनुरोध पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी (मैजिस्ट्रेट) और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. आज पुलिस बल की मौजूदगी में अंचल अधिकारी ने खुद खड़े रहकर पूरे अतिक्रमण को हटवाया और सरकारी भूमि को खाली कराया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा.
अतिक्रमण करने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अविनाश कुणाल ने इस कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार सरकार की सड़क या किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और अब सरकारी जमीन भी सुरक्षित हो गई है.
शिवहर के पिपराही से मकसूद आलम की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










