शिवहर: पहाड़पुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी एफएसएल की टीम

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News paharpur-youth-murdered-by-knife-attack-police-investigation

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर के पहाड़पुर गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई. पुलिस, एफएसएल और डीआईयू टीम जांच में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले के पहाड़पुर गांव में गुरुवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी नंदकिशोर पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने विशाल को घेर लिया और उस पर लगातार चाकू से वार किए. हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही श्यामपुर भटहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशाल को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया.

एसपी और एफएसएल टीम ने किया जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ अनुशील कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल और डीआईयू टीम को भी जांच के लिए बुलाया. टीम ने घटनास्थल से कई वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

जल्द खुलासे का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन