शिवहर: एक दिवसीय जॉब कैंप में 45 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 60 युवाओं ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News one-day-employment-camp-45-candidates-selected

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर में आयोजित एक दिवसीय नियोजन कैंप में 60 युवाओं ने भाग लिया है. विभिन्न निजी कंपनियों की 50 रिक्तियों के लिए हुई चयन प्रक्रिया में 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. अधिकारियों ने रोजगार और कौशल विकास पर जोर दिया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर बुधवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया. स्थानीय श्रीनवाब हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें कई युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया.

60 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित इस नियोजन कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 60 अभ्यर्थी पहुंचे. रोजगार की तलाश में आए युवाओं ने विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए पदों के लिए आवेदन किया और इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लिया.

50 रिक्तियों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया

कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से कुल 50 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई थीं. चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव और कौशल के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया. साक्षात्कार के बाद 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि अन्य उम्मीदवारों को भविष्य की संभावनाओं के लिए मार्गदर्शन दिया गया.

रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे नियोजन कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें निजी क्षेत्र से जोड़ना है. इससे युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार संबंधी जानकारी और अवसर प्राप्त होते हैं.

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जिला कौशल प्रबंधक वरुण कुमार, लिपिक कामेश्वर कुमार, कार्यालय परिचारी मनोज पासवान, पिंकी देवी सहित कई कर्मी और अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन