शिवहर: एनएच-227 का निरीक्षण, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Sheohar News nh227-road-safety-inspection-black-spots-action

प्रतीकात्मक फोटो

Sheohar News: शिवहर में एनएच-227 का संयुक्त निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की गई. ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा उपकरण लगाने, अतिक्रमण हटाने और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं. अभियान के दौरान 34 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. शुक्रवार को जिला राजमार्ग सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स ने एनएच-227 का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण में यातायात पुलिस, मोटरयान निरीक्षक और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम शामिल रही.

दुर्घटना संभावित स्थलों की हुई पहचान

निरीक्षण के दौरान टीम ने एनएच-227 पर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां पहले सड़क हादसे हो चुके हैं. इन ब्लैक स्पॉट्स पर रिफ्लेक्टर, कैट-आई और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सड़क की स्थिति की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

संयुक्त टीम ने फतेहपुर, जीरो माइल और बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की भी जांच की. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कुल 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया.

साइनबोर्ड और सड़क मरम्मत के निर्देश

टीम ने तीखे मोड़ों, स्कूलों, अस्पतालों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने को कहा. साथ ही जिन स्थानों पर जलजमाव या सड़क की खराब स्थिति के कारण हादसे की आशंका है, वहां तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया.

लोगों से नियम पालन की अपील

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की. टास्क फोर्स ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन